Advertisement
Jabalpur

जबलपुर की मुस्लिम महिलाओं ने दिया सद्भावना का संदेश


जबलपुर। देश, शहर और समाज में फैलते नफरत और अज्ञानता के जहर को महिलाएं ही खत्म कर सकती हैं। यह बात महिला सदभावना मंच की सदस्य और जमाअत इस्लामी महिला विंग की अध्यक्ष नाजिया बानो ने चार खम्बा स्थिति दफ्तर जमाअते इस्लामी हिंद में आयाजित महिलाओं के कार्यक्रम में कही। उन्होंने आगे कहा महिलाएं मजबूत होगी, समाज मजबूत होगा, देश मजबूत होगा, आने वाली पीढी मजबूत होगी। इसलिये महिलाओं को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। तालीम हासिल करने से लेकर, अपने बच्चों को तालीम दिलाने तक हर दिशा में महिलाओं को प्रयास करने होंगे।

कार्यक्रम में महिला सदभावना मंच की अध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाज सेविका जानकी देवी, आयशा बानो और मुर्सरत जहां ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में अंत में बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। जिन्होंने समाज के नवनिर्माण में कुरआन और सुन्नत की रौशनी में अपनी जिम्मेदारी अदा करने का संकल्प लिया।

अंत में महिला सदभावना मंच की अध्यक्ष श्रीमती जानकी देवी ने कहा कि शिक्षा के अलावा अच्छे कर्म महिलाओं को सशक्त बनाने में सहायक होते हैं। इसलिए हम सब को चाहिए कि हम सब अच्छे कर्म करने वाले बने। कार्यक्रम के अंत में जानकी देवी विश्वकर्मा को उनके द्वारा किए गए एक समाज सेवी कार्यों के लिये प्रशंसा पत्र महिला सदभावना मंच की ओर से प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Advertisement
Back to top button

You cannot copy content of this page