National

संजय गांधी वार्ड की बड़ी जीतः चलकर आए अधिकारी, 30 दिन में पानी से जुड़े सभी काम पूरे करने का लिखित आश्वासन, 1 महीने के लिये हड़ताल स्थगित

जबलपुर। संजय गांधी वार्ड में हर घर में नल और हर नल में जल की मांग को लेकर अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल पर बैठे पार्षद कलीम खान ने वार्ड के करीब 400  लोगों की उपस्थिति में नगर निगम अधिकारियों के लिखित आवश्वासन पर अपनी हड़ताल 1 महीने के लिये स्थगित कर दी है।

पार्षद कलीम खान ने बताया गुरुवार को नगर निगम के अधिकारी धरना स्थल पर आए, उन्होंने वार्ड के करीब 400 लोगों की उपस्थिति में 30  दिन का समय मांगा, इस अवधी में पानी से जुड़े सभी लंबित कार्य पूरे कराने का लिखित आश्वासन दिया है। जिसके बाद हड़ताल 1 महीने के लिये स्थगित कर दी गई। कलीम ने कहा यदि इन 30 दिनों में वार्ड की मांगे पूरी नहीं हुई तो 31 वें दिन नगर निगम परिसर, कमिश्नर कार्यालय के सामने भूख हड़ताल पर बैठेंगे।

यहां कलीम खान सभी वार्डवासियों का सहयोग के लिये शुक्रिया अदा किया।

विज्ञापन

वहीं कलीम ने कहा, “संजय गांधी वार्ड में पानी समस्या साल 2024 खत्म होने के पहले पूरी तरह खत्म होगी। यह मेरा खुद से और मेरे वार्डवासियों से वादा है। इसके लिये भले ही उन्हें किसी भी हद तक जाना पड़े।”

गौरतलब है गुरवार को अपर आयुक्त वाजपेई एवं कार्यपालन यंत्री (जल विभाग) ने धरना स्थल पर पहुंचकर संजय गांधी वार्ड की जनता के सामने यह आश्वासन दिया की एक माह के अंदर टंकी को 6 मीटर भरा जाएगा। बाकी बची हुई पाइपलाइन का विस्तारीकरण भी एक माह में पूरा किया जाएगा। जिस पर पार्षद कलीम खान ने कहा कि यदि एक माह के अंदर यह कार्य नहीं किया गया तो एक माह के बाद आने वाली 1 तारीख को वह नगर निगम परिसर में नगर निगम कमिश्नर कार्यालय के सामने भूख हड़ताल पर बैठेंगे।

लगातार जारी है संघर्ष…

पार्षद कलीम खान ने धरना स्थल पर कहा,  संजय गांधी वार्ड की 40 पर्सेंट आबादी पहाड़ियों पर रहती है जहां तक पानी पहुंचाना अपने आप में एक बड़ी समस्या है। टंकी पिछले 6 माह से चालू है। लेकि क्षमता से कहीं काम ढाई से 3 मीटर पानी ही मिल रहा है, वो भी दो दिन में एक बार दिया जाता है। जबकि जरूर 6 मीटर पानी दोनों समय दिये जाने की है। हर घर में नल और हर नल में जल के लिये 22  अगस्त को भी नगर निगम कमिश्नर को पत्र लिखकर वार्ड की समस्याओं से अवगत कराते हुए उसे पर संज्ञान न लेने पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल की चेतावनी दी गई। जिसके बाद मैने गत दिवस भूख हड़ताल शुरु की। गुरुवार कोक नगर निगम जबलपुर के अपर आयुक्त और कार्यपालन मंत्री जल विभाग नगर निगम द्वारा इस भूख हड़ताल को समाप्त करने के लिए उपस्थित हुए और सभी कार्य 30 दिन पूरे करने का लिखित आश्वासन दिया। 

Back to top button

You cannot copy content of this page