जबलपुर वाले भी होश में लगाएं होर्डिंग: मुंबई में होर्डिंग बोर्ड गिरने से 14 की मौत हो गई और 74 घायल


मुंबई में हवा के कारण एक बिलबोर्ड (बड़ा होर्डिंग) गिरने से 14 लोगों की मौत हो गई और 74 लोग घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जो होर्डिंग बोर्ड गिरा उसका आकार करीब 17040 वर्ग फुट था, होर्डिंग बोर्ड के नीचे दबे लोगों को निकालने का काम रात भर जारी रहा.
उधर, अधिकारियों का कहना है कि होर्डिंग बोर्ड नगर निगम की अनुमति के बिना लगाया गया था।
गौरतलब है कि, जबलपुर में गोहलपुर, रद्दी चौकी, अधारताल, रानीताल, गोरखपुर आदि क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर लोगों ने अपने छत को एडवरटाइजिंग एजेंसियों को दे दिया है। यह एजेंसियां बिना अनुमति, बिना किसी सुरक्षा के बड़े-बड़े होर्डिंग्स लगा देती हैं। सैंकड़ों टन लोहा 3-3 मंजिला इमारत पर खड़ा रहता है। जिससे किसी भी वक्त बड़ा हादसा हो सकता है। जहां इस मामले में नगर निगम को ध्यान देने की जरूरत है वही जनप्रतिनिधियों को भी इस मसले पर ध्यान देने की जरूरत है।