Dunia

Netanyahu के इंकार के बाद बाद Hamas ने किया Gaza deal का समर्थन, तीनों मध्यस्थों पर दबाव

गाजा | BAZ News Network (BNN) । इजरायली पीएम बेंजामिन Netanyahu ने Trump के Board of Peace द्वारा मंजूर 15-सूत्री Gaza प्लान को ठुकरा दिया। इसके जवाब में फलस्तीनी प्रतिरोधी संगठन Hamas ने रविवार को अपनी प्रतिबद्धता दोहराई कि वो दूसरे चरण को पूरा करने के लिए तैयार है।

News in Short

  • Hamas ने Gaza deal के दूसरे चरण को पूरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई
  • Netanyahu ने Trump के Board of Peace द्वारा स्वीकृत 15-सूत्री प्लान को खारिज किया
  • Hamas ने मध्यस्थों से सभी पक्षों को डील मानने के लिए दबाव डालने की अपील की
  • इजरायली सेना की वापसी, युद्धविराम और मानवीय सहायता मुख्य मांगें

Hamas ने Gaza deal पर क्या कहा

Hamas ने अपने बयान में कहा कि वो 15-सूत्री योजना को लागू करने और इसके लिए एक स्पष्ट समय-सीमा तय करने में “जिम्मेदारी से शामिल” होने को लेकर गंभीर है। संगठन ने कहा, “इस मौके पर प्राथमिकता समझौते के सभी चरणों और जिम्मेदारियों को लागू करना होना चाहिए।”

Hamas के राजनीतिक ब्यूरो के सदस्य Bassem Naim ने AFP को बताया, “हम मध्यस्थों और अमेरिकी गारंटर से उम्मीद करते हैं कि वो Netanyahu और उनकी सरकार पर दबाव डालें ताकि वो रोडमैप का पालन करें और आंतरिक राजनीतिक या चुनावी कारणों से इस प्रक्रिया में रुकावट ना डालें।”

इजरायल की वापसी और मानवीय सहायता की मांग

Hamas ने कहा कि डील को पूरा करने की दिशा में बढ़ना चाहिए — पूर्ण युद्धविराम, इजरायली हमलों का अंत, इजरायली सेना की पूरी वापसी, सीमाओं को दोबारा खोलना, मानवीय सहायता और आश्रय सामग्री की आपूर्ति, पुनर्निर्माण की शुरुआत और Gaza प्रशासन के लिए राष्ट्रीय समिति को अपना काम शुरू करने में सक्षम बनाना।

फलस्तीनी संगठन ने मध्यस्थों, गारंटरों और Board of Peace से “अपनी जिम्मेदारियां निभाने”, सभी पक्षों को समझौते का पालन सुनिश्चित करने और उन उल्लंघनों को रोकने की अपील की जो इसे लागू करने में रुकावट डाल सकते हैं या युद्धविराम को कमजोर कर सकते हैं।

Netanyahu का रुख और अमेरिकी दबाव

इससे पहले इजरायली पीएम Netanyahu ने Board of Peace द्वारा मंजूर 15-सूत्री योजना को खारिज कर दिया था। उनका जोर इस बात पर रहा कि इजरायली सेना वापस नहीं लौटेगी। इसके बावजूद Hamas ने साफ किया कि वो Gaza के फलस्तीनियों की पीड़ा खत्म करने और “उनके अधिकारों और राष्ट्रीय हितों की रक्षा” के लिए डील को पूरा करने की दिशा में “सकारात्मक और जिम्मेदारी से शामिल” रहेगा।

Trump द्वारा Gaza के लिए तैयार किए गए इस प्लान पर अब सारी नजरें अमेरिका और अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थों पर टिकी हैं कि वो इजरायल पर किस तरह दबाव बनाते हैं। Netanyahu की अड़ियल रवैया इस पूरे शांति प्रयास को फिलहाल ठप कर सकता है।

📌 Sources & References

  • TRT World
  • AFP
  • AA

Back to top button

You cannot copy content of this page