Advertisement
Jabalpur

कांग्रेस की राष्ट्रीय राजनीति में बढ़ता हाजी कदीर सोनी का कद

आज जब जबलपुर  मुस्लिम समाज की मेनस्ट्रीम राजनीति की दशा दरिद्रता की अंतिम सीमा पर है। यहां के अधिकांश नेता और कार्यकर्ता भले ही वह किसी भी पार्टी में हो, उनकी स्थिति भीड़ बढ़ाने और चुनाव में अपने- अपने नेता के लिए वोटिंग परसेंटेज बढ़ाने तक सीमित है।

विज्ञापन

रविवार को मंडला लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाले सिवनी में कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी ने ऐतिहासिक सभा को संबोधित किया।

इस सभा की एहमियत का अंदाजा इस बात से भी लगाया का सकता है की इसी सभा से श्री गांधी ने अपने मध्य प्रदेश अभियान का आगाज किया है।

विज्ञापन

राहुल गांधी की इस ऐतिहासिक सभा में जबलपुर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता हाजी कदीर सोनी, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के साथ मंच पर मौजूद रहे। यहां श्री गांधी ने हाजी कदीर सोनी का अभिवादन किया और अभिवादन स्वीकार किया। दोनों की आत्मीय मुलाकात हुई।

मंच पर एक दूसरे से अभिवादन करते, हाजी कदीर सोनी की तसवीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

कांग्रेस ने दी है बड़ी ज़िम्मेदारी

आदिवासी बहुल मानी जाने वाली मंडला सीट (सिवनी का बड़ा हिस्सा मंडला सीट में आता है) से कांग्रेस को इस बार बहुत उम्मीद है। यहां भाजपा के फग्गन सिंह कुलस्ते मैदान में है। जो भाजपा के कद्दावर नेता हैं और केंद्रीय मंत्री रहे हैं। जिनकी चुनावी तैयारियों का जवाब देने यहां कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने हाजी कदीर सोनी को भेजा है। हाजी कदीर सोनी मंडला लोकसभा सीट पर कांग्रेस के प्रभारी है। उनकी मेहनत और मैनेजमेंट का एक प्रमाण यहां राहुल गांधी की सफल सभा भी रही। जिसकी चर्चा आज पूरे मध्य प्रदेश में है।


यह भी पढ़ें:

Back to top button

You cannot copy content of this page