Jabalpur

जबलपुर: दिल्ली में ‘ज़ेब और ज़ीदान’ का शानदार प्रदर्शन । मध्यप्रदेश कोच ट्रॉफी से सम्मानित हुए मास्टर ‘साबिर’ अंसारी । शिष्यों ने जीते 2 गोल्ड और 2 ब्रॉन्ज मेडल

जबलपुर। राजधानी दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में 12 एवं 13 मई 2026 को आयोजित लाठी इंडिया नेशनल एवं मार्शल आर्ट गेम्स फेडरेशन इंडिया की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जबलपुर के लाठी प्रशिक्षक मास्टर साबिर अंसारी ने अपनी कोचिंग का शानदार प्रदर्शन करते हुए शहर और मध्यप्रदेश का गौरव बढ़ाया। उनके नेतृत्व में खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण और दो कांस्य पदक जीतने में सफलता हासिल की। वहीं उत्कृष्ट प्रशिक्षण और नेतृत्व के लिए मास्टर साबिर अंसारी को मध्यप्रदेश कोच ट्रॉफी एवं प्रशस्ति-पत्र से सम्मानित किया गया।

प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए जबलपुर की कुमारी ज़ेब हुमा अंसारी और ज़ीदान माही ने हिस्सा लिया। दोनों खिलाड़ियों ने ट्रायम लाठी स्पर्धा में स्वर्ण पदक तथा एकमू लाठी स्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम किए। इस तरह दोनों खिलाड़ियों ने कुल दो स्वर्ण और दो कांस्य पदक जीतकर प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया।

मास्टर साबिर अंसारी ने खिलाड़ियों की सफलता का श्रेय पूरी कोचिंग टीम और खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत को दिया। उन्होंने कहा कि निरंतर अभ्यास, अनुशासन और समर्पण के बल पर यह उपलब्धि हासिल हुई है तथा भविष्य में भी जबलपुर के खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

इस उपलब्धि में कोच सोहेल अंसारी, इश्तियाक मालगुजार, सद्दाम हुसैन अंसारी, आयशाना अंजुम और अदीबा फिरदौस का महत्वपूर्ण मार्गदर्शन रहा। वहीं सहायक कोच डॉ. मोहम्मद आज़म अंसारी, मोहम्मद आरिफ खान, इरशाद अंसारी और मोहम्मद इमरान ने भी खिलाड़ियों के प्रशिक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

मध्यप्रदेश लाठी एसोसिएशन के पदाधिकारियों तथा डॉ. मोहसिन अंसारी ने मास्टर साबिर अंसारी और सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Jabalpur Baz

बाज़ मीडिया जबलपुर डेस्क 'जबलपुर बाज़' आपको जबलपुर से जुडी हर ज़रूरी खबर पहुँचाने के लिए समर्पित है.
Back to top button

You cannot copy content of this page